फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड: शादी के चंद घंटे पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान, गम में बदला खुशी का माहौल

Thu, 10 Feb 2022 06:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में शादी से चंद घंटों पहले ही एक दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
भिंड: बारात निकलने से पहले दूल्हे ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में एक युवक ने शादी के चंद घंटों पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दूल्हे के घर में मातम पसर गया। जहां चंद घंटों पहले खुशी का माहौल था वहां अगले ही पलों में गमों का साया मंडराने लगा।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दूल्हे की 9 फरवरी को शादी थी, लेकिन उसने बरात जाने के पहले ही 8 फरवरी को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 

तीन महीने पहले तय हुई थी शादी
भिंड के ग्वालियर रोड पर रहने वाले 25 वर्षीय राकेश की सगाई पास में ही हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली युवती से तीन महीने पहले ही तय हुई थी। दोनों ही घरों में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बरात के लिए मैरिज गार्डन भी पूरी तरह से तैयार था। दोनों परिवारों के लोग शादी के उत्सव में जुटे थे। घर में हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ मंडप के कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। वहीं, रातभर घर में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजन दूल्हे को ग्वालियर लेकर निकले लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें