फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस का अधिकारी बताकर दुकानदारों को ठगता था युवक, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 06 Mar 2024 01:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शिकायत क बाद मामले की जांच शुरू की गई तो कॉल करने वाले व्यक्ति के फर्जी होने की जानकारी सामने आई। किसी के शक न हो इसके लिए आरोपी ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर पुलिस की वर्दी में फोटो भी लगा रखा था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की गिरफ्तर में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्दी की धौंस दिखाकर दुकानदारों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था। दुकानदार की सजगता के चलते अरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। 

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर में रहने वाले फरियादी राजकुमार की इलेक्ट्रॉनिक समान की दुकान है। राजकुमार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी उन्हें एक व्यक्ति कॉल कर धमकी दे रहा है, जो अपने आपको ग्वालियर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहा है। कॉल कर व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है, तुमने कुछ कर्मचारियों का पेमेंट नहीं दिया है। जल्द प्राइमेंट कर दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। गाली गलौज कर वह उसे (दुकानदार) के मिलने के लिए भी बुला रहा था। 

शिकायत क बाद मामले की जांच शुरू की गई तो कॉल करने वाले व्यक्ति के फर्जी होने की जानकारी सामने आई। किसी के शक न हो इसके लिए आरोपी ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर पुलिस की वर्दी में फोटो भी लगा रखा था। जांच के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरियादी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें