फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: हवालात में बंद था हत्या का आरोपी, अचानक गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 01 Sep 2024 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

MP: तीन दिन से हवालात में बंद हत्या के आरोपी ने आज रात गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला सिविल लाइन थाने का है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मर्डर केस की इन्वेस्टीगेशन करने पूछताछ के लिए आज रात ही आरोपी को अम्बेडकर कॉलोनी से उठाया गया था। इस घटना की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इधर, एसपी ने थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
भीड़ हुई उग्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार सनी उर्फ बालकिशन जाटव निवासी गंगा मालनपुर हाल निवास अम्बेडकर कॉलोनी मुरैना ने एक साल पहले दिसंबर 2023 में एल युवक की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने सनी सहित तीन अन्य युवको को आरोपी बनाया था।

विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार अपने-अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को पकड़ से बचते रहे। आज रात सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव को मुखबिर के जरिये खबर मिली कि हत्या का आरोपी सनी जाटव अम्बेडकर कॉलोनी में छिपा हुआ है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल मौके पर रेड कर सनी सहित तीनों अन्य आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर हवालात में बंद कर दिया था। 

आज रविवार की सुबह पुलिसकर्मियों की आंख खुली तो सनी का शव फंदे पर झूल रहा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी सहित अपने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी। खबर लगते ही एसपी सहित आईजी-डीआईजी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत एफएसएल डॉक्टर सहित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की टीम को मौके पर बुला लिया। इससे पहले कि मामला और बिगड़े एसपी ने टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।

भीम आर्मी सेना के जिला अध्यक्ष रणवीर जाटव का आरोप है कि, तीन दिन पहले पुलिस सनी सहित चार लड़कों को उठाकर लाई थी। इस समय पुलिस ने नहीं बताया कि किस लिए उठाया जा रहा है। आज पता चला है कि इनको मर्डर केस की जांच के लिए उठाया गया था। पुलिस ने लड़को को हवालात में बंद कर काफी टॉर्चर किया है। इसलिए पुलिस टॉर्चर से परेशान होकर सनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एसपी समीर सौरभ का कहना है कि आज रात हत्या के आरोप में बंद एक आरोपी ने हवालात के अंदर सुसाइड कर लिया है। मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें