फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खरगोन में कपास चोरी के शक में युवक को खंभे से पीटकर बांधा, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 28 Oct 2022 02:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले में कपास चोरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आई हैं। पुलिस ने मारपीट में शामिल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
कपास चोरी के शक में युवक की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मारपीट में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवक पर भी चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या गांव में खेत से कपास चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा और उसे खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और सात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। ग्रामीणों की शिकायत पर युवक पर भी चोरी का केस दर्ज किया गया है।

वहीं, खरगोन एसडीओपी आरएम शुक्ला का कहना है कि मारपीट के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सात लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। एसपी धर्मवीर का कहना है कि मारपीट में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें