फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइज ओवर अयोध्या: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा- सलमान खुर्शीद की किताब पूरे देश में हो सकती है बैन

Sat, 13 Nov 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सलमान खुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से की है। मेघवाल ने जबलपुर में कहा कि यह किताब समाज के लायक नहीं है। इसे देशभर में प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की विवादित किताब सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स पर देशभर में बैन लग सकता है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शनिवार को जबलपुर में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह किताब समाज के लायक नहीं है। इस पर बैन लगाने पर विचार चल रहा है। 
विज्ञापन


खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से की गई है। मेघवाल ने कहा कि साहित्य अकादमी इस किताब को बैन कर सकती है। कांग्रेस हमेशा से दोमुंही विचाराधारा की राजनीति करती रही है। यही उसकी हार का कारण भी है। खुर्शीद को कश्मीरी पंडितों का पलायन नहीं दिखता। उन्होंने किताब लिखकर जो विचार पेश किया है वही कांग्रेस की असली पहचान है। कांग्रेस अपने फायदे के लिए कभी सॉफ्ट हिंदुत्व की बात करती है तो कभी हिंदुओं को गाली देने वाले के साथ भी खड़े दिखाई देती है।  
मध्यप्रदेश में लगेगा बैन
सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में इस किताब पर प्रतिबंध लगेगा। उन्होंने दो दिन पहले ही कहा था कि कानून विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। ताकि राज्य में किताब पर प्रतिबंध लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें