फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकगायिका नेहा सिंह को प्रकाश तिवारी का जवाब, 'MP में का बा' गाने पर गायिका को बताई प्रदेश की खासियत

Sat, 15 Jul 2023 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

MP में का बा गाना गाने वाली भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को सीधी जिले के गायक प्रकाश तिवारी मधुर ने जवाब दिया है। प्रकाश तिवारी ने का बा गाना आने बाद नेहा को बताया है कि MP में क्या-क्या खास है।
विज्ञापन
प्रकाश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार और बिहार के बाद अब मध्यप्रदेश की राजनीति में यूपी की रहने वाली नेहा सिंह राठौर ने कदम रखा है। सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के मामले में उन्होंने मध्यप्रदेश की राजनीति को खरी-खोटी सुनाई थी। उसी के विरोध में सीधी के गायक प्रकाश तिवारी मधुर ने भी एक लोक गीत गाया है, जो का बा की तर्ज पर है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने बताया है कि मध्यप्रदेश में क्या-क्या है। मध्य प्रदेश का इतिहास क्या है, सीधी में क्या है और पूरा मध्यप्रदेश किन बातों के लिए जाना जाता है। यह सब बातें उन्होंने बताई है। अपने इस लोकगीत के माध्यम से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है।

जहां यह वीडियो शनिवार को जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने गीत गाया है उसकी लोग सराहना भी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने केवल लोकगीत ही नहीं गया है, बल्कि लोकगीत गाकर नेहा सिंह राठौर को खूब खरी-खोटी भी सुनाई है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो अपने देश और राज्य का नहीं हुआ, वह दूसरे राज्य का क्या होगा, जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली को छेद करती हैं। उनकी ऐसी ही रीत है, वह लोक गायिका नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें