फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सीधी कोतवाली में FIR दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

Tue, 11 Jul 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में स्थित सीधी कोतवाली थाने में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की शिकायत समाजिक कार्यकर्ता ने की थी।
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में 'का बा' लोकगीत के माध्यम से फेमस हुईं नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज हो गई है। जहां उन्होंने अपने का बा लोकगीत को अब मध्यप्रदेश के सीधी से जोड़ा है, उसे रिलीज करने को लेकर ट्वीट किया था।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने एक कार्टून भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जहां उस कार्टून में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पोशाक पहने हुए सिगरेट पीता हुआ एक शख्स दिखाया गया है। जहां एक आदिवासी युवक बैठा हुआ है, उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। आदिवासी समाज के ऊपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति को जोड़ना एक सामाजिक अपराध के रूप में देखा गया है। ऐसे में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने इस पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कतरवार के रहने वाले महेंद्र मिश्रा (21) ने नौ जुलाई को आवेदन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें