सीधी में डिवाइडर की पुताई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारी सड़कों के डिवाइडर की पुताई कर रहे थे। इसी दौरान गोलू अंसारी और आदर्श गुप्ता नाम के दो युवकों ने कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे पुताई का कार्य बाधित हो गया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमा गया।
ये भी पढ़ें:
खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड में धक्का लगाते रहे लोग, जलकर हो गई खाक
नगरवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित कर्मचारी ने मऊगंज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोलू अंसारी और आदर्श गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें:
होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
नगर पालिका कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को गिराने का काम करती हैं। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
14 मार्च के बड़े घटनाक्रम...