फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मऊगंज में हिंसा के बाद प्रशासनिक सर्जरी, नवागत कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा

Thu, 20 Mar 2025 07:57 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में हिंसा के बाद प्रशासनिक सर्जरी हुई है। नवागत कलेक्टर और एसपी ने मऊगंज का मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
मऊगंज के नवागत अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के गड़रा गांव में हाल ही में हुई हिंसा और पुलिस अधिकारी सहित एक युवक की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए तत्कालीन कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर का तबादला कर दिया। उनकी जगह नए कलेक्टर संजय जैन और एसपी दिनेश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


नवागत कलेक्टर और एसपी ने गुरुवार को रीवा पहुंचकर संभाग आयुक्त बीएस जामोद और प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पांडे से मुलाकात की। अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश लेने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की। एसपी दिनेश सोनी ने कहा कि जिले में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, हम समाज के हर वर्ग में समन्वय स्थापित कर शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें: हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड मामले में खुलासा, मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कलेक्टर संजय जैन ने कहा कि शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा और जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गौरतलब है कि मऊगंज में हुई इस हिंसक घटना ने प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया था। अब नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद जिले में हालात को नियंत्रित करने और प्रशासनिक सुधार लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें