फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: शहर के गुरुद्वारा साहिब में लगी आग, गुरु ग्रंथ साहित्य समेत अन्य सामग्री जली

Sun, 13 Oct 2024 01:49 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
समय रहते आग पर पाया गया काबू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब गुरुद्वारा साहिब में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसकी वजह से चारों तरफ धुएं का गुब्बार उमड़ पड़ा। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और सिंधी समाज के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू एक घंटे के बाद पाया।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला रविवार की सुबह लगभग 9 बजे का है। जहां लोग गुरुद्वारा साहिब में अपनी पूजा करने के बाद जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें गुरुद्वारा साहिब में धुएं का एक अंबार नजर आया। इसके बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा तो पूरे कमरे में आग लगी हुई थी। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नगर पालिका सीधी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पथ संचालन कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 20 कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।

वहीं, पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह शार्ट सर्किट की वजह से आग लगती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और लगभग कोई भी जनहानि नहीं हुई है। समय रहते ही आसपास के लोगों ने अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें