फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिवराज फोबिया’ से पीड़ित है कांग्रेस: चौहान

Fri, 27 Jun 2014 08:41 AM IST
एजेंसी/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक परीक्षा मंडल और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्तियों में हुए घोटालों को लेकर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ‘शिवराज फोबिया’ से पीड़ित है, इसलिए आधारहीन आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाए थे, लेकिन आखिर में वे सभी झूठे और गलत साबित हुए। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हताश हो गई है और इसलिए उनके नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं।’

पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चौहान और उनके परिवार के सदस्यों पर परीक्षाओं एवं विभिन्न सरकारी पदों की भर्ती में हुए घोटालों तथा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती में घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने आरोप लगाने वाले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ 24 जून को जिला अदालत में मानहानि का मामला दाखिल किया है।’

उधर, भाजपा प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस ढंग से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अध्यादेश को फाड़कर कहा था कि इसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए, इन आरोपों के साथ भी यही व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें