फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की जनरल प्रमोशन मांग पर सीएम ने किए कई ट्वीट, कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 30 May 2020 02:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेज के कई छात्र सोशल मीडिया के जरिए जनरल प्रमोशन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक के बाद एक छह ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीखें इसी बात को ध्यान में रखते हुए दी गई हैं कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे छात्रें का भविष्य अंधकारमय हो।

विज्ञापन

शिवराज ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के भांजे-भांजियों की सबसे ज्यादा चिंता मुझे है। जिसने अपना जीवन ही उनके लिए समर्पित कर दिया हो, वह यह कभी नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ करे। परिस्थितियां विपरीत हैं, लेकिन हमने भी चुनौती को अवसर में बदलने का निर्णय लिया है।’


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के जिन नेताओं ने मध्यप्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का बीड़ा उठाया है, उनका यह जानना जरूरी है कि किसी भी छात्र को आगे बढ़ने के लिए उच्च शिक्षा की जरूरत होती है जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। यहीं से उनके जीवन की नींव डलती है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेता लगातार छात्रों को कोविड-19 का डर दिखाकर जनरल प्रमोशन की मांग करने हेतु बरगला रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उचित कदम उठाए हैं। सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से शुरू हों, लोगों का जीवन पुनः व्यवस्थित हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- मोदी 2.0: शिवराज चौहान मे पीएम के नाम का बताया मतलब, कहा- वे हमें करते हैं प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारत का भविष्य उसके युवा नागरिकों के हाथ में है। युवाओं का भविष्य मजबूत होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। छात्रों और अभिभावकों को सोचना चाहिए कि शिक्षा और परीक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। कुछ लोग छात्रों का फायदा उठाकर राजनीति से प्रेरित अभियान चला रहे हैं, आपको इन बातों में नहीं आना है।'

 

छात्र-छात्राओं ने इतनी मेहनत और लगन से सालभर जो पढ़ाई की है, उसकी परीक्षा होना अत्यंत आवश्यक है। उनकी परीक्षा न लेकर और जनरल प्रमोशन देकर उनका आगे का जीवन बर्बाद नहीं किया जा सकता।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 29, 2020
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो। उन्होंने कहा, 'परीक्षा की जो तारीखें दी गई हैं, वे इसी बात को ध्यान में रखकर दी गई हैं कि किसी भी छात्र को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो। उनका भविष्य तभी खतरे में होगा जब उनकी परीक्षा रद्द कर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें