हरियाणा से आई मोना ने पुलिस को बताया कि वह सुनीता को चार साल से जानती है। उसकी सुनाती से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब चार महीने पहले सुनीता उसके पास हरियाणा आ गई, तब से दोनों किराए के मकान में साथ रह रहे थीं। वहां, दोनों एक आश्रम में काम करती थीं और इससे होने वाली आमदनी से खर्च चलाकर बच्चों की देखभाल भी कर रही थीं।
ये भी पढ़ें:
दोस्ती और प्यार, फिर रहने लगे साथ, प्रेमिका ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या; शव के पास बैठकर रात भर रोई
शिवपुरी की सुनीता के अनुसार वह पहले से शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। अब वह अपने पति से तलाक लेकर मोना के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहती है। तलाक के कागजात बनवाने के बहाने से परिजनों ने उसे 15 अप्रैल को शिवपुरी बुला लिया, फिर वापस नहीं जाने दिया। मोना ने सुनीता के पास जाने की जिद की तो उसके साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी लगने पर मोना हरियाणा से शिवपुरी पहुंची। मोना का कहना है कि वह पति और सुनीता पत्नी की भूमिका में एक साथ रहते हैं। हम दोनों मिलकर कमाते हैं और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं।
ये भी पढ़ें:
तेरी बेटी को मार दूंगा...धमकी देकर विवाहिता को कमरे में खींच ले गया पति का दोस्त, फिर की दरिंदगी
इधर, सुनीता के पति और मां ने मोना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मोना उनकी बेटी से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही है। वह बच्चों को बेच सकती है। हालांकि, मोना ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि मेरा पति से तलाक हो चुका है। अब वह सुनीता के साथ जीवन जीना चाहती है।
ये वीडियाे भी देखिए....