प्रेम विवाह किया, पढ़ाया, जज बनने में भी किया सपोर्ट
आशीष पाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 2006 में उसने मोनिका के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसे बीएड, एलएलबी आई अन्य कई कोर्स करवाए। 2018 में पत्नी मोनिका ने सिविल जज की तैयारी करने की इच्छा जताई। इसे लेकर उसने मोनिका का सपोर्ट किया। कोचिंग के दौरान उसकी दोस्ती दीपू से हुई। 2019 में दीपू जज बन गया, जबकि मोनिका चयनित नहीं हुई। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे और कॉल पर बात करते हुए। 2022 में उसे दोनों के संबंधों को लेकर शक हुआ तो उसने मोनिका से पूछताछ की। लेकिन, उसने दीपू के साथ गलत संबंध होने से मना कर दिया। साथ ही उसने कहा कि अब वह उससे कोई संबंध नहीं रखेगी।
जज के साथ महिला ने किया था प्रेम विवाह, अब दायर की पुनर्विचार याचिका
इधर, पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले गंगा शाक्य (जज की पूर्व पत्नी) ने बताया कि उसने पति दीपू के खिलाफ फैमिली कोर्ट शिवपुरी में 2024 में हुए तलाक के खिलाफ हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटिशन) दाखिल की है। गंगा ने बताया कि 2011 में उसने कृष्णपुरम में रहने वाले दीपू से प्रेम विवाह किया था, जिसमें दोनों परिवारों की सहमति थी। 2019 में दीपू का चयन जज के पद पर हो गया। दीपू की पहली पोस्टिंग शाजापुर और फिर डबरा में हुई। वर्तमान में वह सागर के देवरी में पदस्थ हैं। इन तीनों स्थानों पर वह अपने दो बच्चों और दीपू के साथ रही।
ये भी पढ़ें:
कूनो के प्रभास-पावक को मिला नया ठिकाना, CM यादव ने अभ्यारण्य में छोड़ा; ऐसा देश में पहली बार
पूर्व पत्नी का आरोप जज ने धोखे से दिया तलाक, मोनिका लापता
गंगा शाक्य का आरोप है कि दीपू ने उसे बताया था कि उसने कुछ साथियों के साथ मंदसौर में अफीम की खेती करवाई थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इससे हमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दीपू ने कहा था कि जिस माफिया से उसने पैसे लिए थे, उससे बचने के लिए हम कागजों में तलाक ले लेते हैं। इससे चल-अचल संपत्ति सुरक्षित रह सकेगी। इस तरह धोखे से दीपू ने फैमिली कोर्ट में तलाक करवा लिया। गंगा शाक्य ने कहा कि हाल ही में उसे पता चला कि दीपू की सहपाठी मोनिका लापता है। इसके बादा उसने मोनिका के पति आशीष से संपर्क किया। जिसके बाद दीपू शाक्य का पूरा षड्यंत्र सामने आ गया।
आरोपों पर क्या बोले जज...
जज दीपू शाक्य पर लगे आरोपों को लेकर एक मीडिया संस्थान ने उनसे बात की। इस दौरान उन्होंने कहा मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। मैं जज हूं, कानून के हिसाब से काम करूंगा। जो भी तथ्य हैं, उन्हें कोर्ट में रखूंगा।
ये वीडियो भी देखें...