जन्मअष्टमी के अवसर में देश भर में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जा रही है। बलदाऊ जी भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई है। इनका मंदिर शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहे के पास स्थित है। यह मंदिर लगभग 100 साल पुराना है। यह मंदिर एक मकान के अंदर स्थापित है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। मंदिर पर जन्माष्टमी और बलराम जयंती पर विशेष आयोजन होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर 100 साल से भी अधिक पुराना है। बलदाऊ जी को शेषनाग का अवतार माना जाता है। उन्हें हलधर भी कहा जाता है क्योंकि वे अपने साथ हल रखते थे।