दूल्हा बारात में बंदूक चलता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल उदय विलास में गुरुवार रात आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में बग्घी पर बैठे दूल्हे सहित तीन लोगों को फायरिंग करते देखा गया है। पुलिस ने दूल्हे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर बंदूक से फायर कर रहा है। वहीं पास ही बग्घी पर सवार दूल्हा बंदूक से फायर करता नजर आ रहा है, जबकि उसके पास खड़ा एक अन्य युवक पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।