फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: चुनावी रंजिश में हारे प्रत्याशी ने फूंक दी सरपंच की कार, सरपंच पति ने कूदकर बचाई अपनी जान

Wed, 10 May 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

सरपंच की कार में डीजल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग की लपटों से घिरी कार से सरपंच पति ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में चुनावी रंजिश में कार को आग लगा दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच का चुनाव हारी प्रत्याशी के पति ने सरपंच के पति की कार में डीजल डालकर आग लगा दी। भड़के युवक ने जिस समय कार को आग के हवाले किया, उस वक्त सरपंच पति अपने दो साथियों के साथ कार में बैठा हुआ था। आग की लपटों से घिरी कार से सरपंच पति व अन्य ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मदद से जैसे-तैसे कार में भड़की आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी। सरपंच पति ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई है। पिछोर अनुविभाग के भंवरहार पंचायत के रहने वाले पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव में मेरी पत्नी सुनंदा यादव सरपंच के पद पर खड़ी हुई थी, वहीं गांव के रहने वाले शेष कुमार यादव की पत्नी भी सरपंच पद पर चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव शेष कुमार यादव की पत्नी हार गई थी। इसी बात को लेकर शेष कुमार यादव रंजिश रखने लगा था।

सरपंच पति पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम में अपने गांव में अपने घर के पास मेरी अर्टिगा कार क्रमांक एमपी09डब्ल्यूजी3432 में बैठा हुआ था। मेरे साथ अजीत यादव और छोटू यादव भी बैठे हुए थे। इसी दौरान शेष कुमार यादव अपनी बाइक से आया और रास्ते मे गाड़ी खड़ी करने को लेकर गालियां बकने लगा। जब उसे रोकना चाहा तो शेष कुमार और भड़क गया। शेष कुमार ने पहले एक पत्थर मार कर कार का शीशा तोड़ दिया। शेष कुमार की बाइक पर डीजल से भरी हुई टंकी लगी हुई थी, जिसे निकालकर शेष कुमार ने मेरी गाड़ी पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। हम तीनों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। आगजनी की इस घटना में मुझे 12 लाख का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत पिछोर थाना में दर्ज कराई है। पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें