फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर बिना अनुमति लगा दिए झूले, नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को थमाया नोटिस

Sun, 24 Apr 2022 03:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में बिना अनुमति झूले लगाने वाले ठेकेदारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बिना अनुमति झूला लगाने वाले ठेकेदारों को नगर निगम ने थमाया नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर लगने वाला मेला विवादों में घिर गया है। मेला ग्राउंड में बिना अनुमति के झूला संचालकों ने झूले लगा दिए थे, नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस थमाया है।  
विज्ञापन


नगर पालिका सीएमओ ने सिद्धेश्वर मंदिर मेला ग्राउंड पर मनमाने तरीके से झूले लगाने और झूला सामग्री रखने के मामले में नोटिस जारी करते हुए एफआईआर की चेतावनी दी गई है। नगर पालिका  ने नोटिस जारी कर ग्राउंड पर झूला संचालकों के झूलों पर और उसके आसपास नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में दो घंटे में अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है। 

गौरतलब है कि मेला ग्राउंड पर मेला लगाने की अनुमति एक दूसरे ठेकेदार को ठेका विज्ञप्ति जारी करते हुए नगर पालिका द्वारा निर्धारित राशि पर संबंधित ठेकेदार को दी गई है। लेकिन दूसरे कुछ लोगों ने यहां अतिक्रमण कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, जिस ठेकेदार ने नगरपालिका से ठेका लिया गया है उसका कहना है कि उन्होंने निर्धारित राशि और निर्धारित प्रक्रिया को अपनाकर ठेका लिया है, लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दुकानदार से ज्यादा पैसा नहीं लिया जा रहा है। वर्तमान में जो रेट है उस हिसाब से पैसा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें