मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलर मोहित कोड़े का राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मोहित कोड़े मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता जो मणिपुर में आयोजित की जा रही है, उसमें भाग लेंगे।
बता दें कि 11 अप्रैल से यह प्रतियोगिता रखी गई है। इससे पहले युवा फुटबॉलर मोहित कोड़े ने इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश के कैंप में भाग लिया। प्रतिभाशाली मोहित कोड़े का चयन राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होने पर स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश
शिवपुरी फुटबॉल खिलाड़ी कोच मकसूद खान, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मुकेश वशिष्ठ, संजीव कोड़े, राम शर्मा, मोहन गुप्ता, शाहरुख खान, बृजेश जैन, अर्जुन वशिष्ठ, देव व्रत दुबे, श्यामवीर रावत आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें: बड़े मंत्री की पैरवी से भोपाल में 'सेट' होना चाहता था फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम, बातचीत में ही खुल गया राज