रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09029/09030 बांद्रा-टर्मिनस-बनारस-बांद्रा टर्मिनस के मध्य 12-12 ट्रिप अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी, एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09029 बांद्रा टर्मिनस से बनारस अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान कर, इटारसी सायं 18:15 बजे, पिपरिया 19:16 बजे, नरसिंहपुर रात 20:22 बजे, मदनमहल रात 21:55 बजे, कटनी 23:25 बजे पहुंचकर अगले दिन सतना मध्यरात्रि 00:50 बजे और दूसरे दिन सुबह 07:00 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में सरकारी खजाने को लूटने के लिए बसा दिया छह हजार घरों का गांव, तोड़े जाएंगे अवैध मकान
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09030 बनारस से बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस स्टेशन से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर, सतना दोपहर 14:30 बजे, कटनी 15:55 बजे, मदनमहल सायं 17:10 बजे, नरसिंहपुर 18:40 बजे, पिपरिया रात 20:00 बजे, इटारसी रात्रि 21:30 बजे पहुंचकर और दूसरे दिन दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: जब पानी की तलाश में जंगल में भटकने लगा बाघ, फिर जो हुआ...देखें वीडियो
गाड़ी के ठहराव
यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, भेस्तान, चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइड प्राप्त कर सकते हैं।