फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: PM Shri Yojana में शिवपुरी के 20 से अधिक विद्यालयों का चयन, ये होंगी सुविधाएं, सांसद ने जताया आभार

Wed, 15 Mar 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पीएम श्री योजना के तहत लगभग दो दर्जन विद्यालयों को चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। इसको लेकर क्षेत्रीय सांसद ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
सांसद डॉक्टर केपी यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 'पीएम श्री योजना' के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को सुविधा संपन्न और उन्नत विद्यालयों में परिणित करने के लिए चयन किया गया है। इनमें गुना अशोकनगर-शिवपुरी संसदीय एरिया में लगभग 25 विद्यालयों को चयनित किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि चयनित पीएम श्री विद्यालयों को प्रबंध पोर्टल पर भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से अपलोड किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचानालय के अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है। साथ ही बताया गया कि अपने जिले के चयनित पीएम श्री विद्यालयों की तीन सदस्यों की टीम बनाकर प्रत्येक चयनित स्कूल में भेजते हुए दिए गए पैरामीटर पर निरीक्षण कराकर उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यकताओं का आकलन कार्य तथा विद्यालयों की कार्य योजना तैयार करवाएं। चयनित विद्यालयों की जानकारी संकलित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस योजना में विद्यालयों के चयन पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर केपी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही कहा कि सीएम राइज तथा पीएम श्री जैसी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार योजनाओं से हमारे शिक्षा का स्तर सुधरेगा। साथ ही आने वाले समय में गांव से निकलने वाला विद्यार्थी भी बगैर किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग के बिना उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें