फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: पांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, खेप खपाने के लिए इधर-उधर घूम रहा था युवक

Mon, 24 Mar 2025 03:41 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

स्मैक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही पांच लाख की स्मैक बरामद किया है। युवक स्मैक की खेप खपाने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की खेप लेकर उनके क्षेत्र में घूम रहा है।

विज्ञापन


इस सूचना के बाद पुलिस टीम बड़ागांव रोड पहुंची और वहां से एक युवक शिवम पाल (19) निवासी आसपुर थाना भौती को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक कीमत करीब पांच लाख रुपये की बरामद की है। आरोपी से पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की है।

यह भी पढ़ें: विस्थापन के विरोध में ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, शासन-प्रशासन के लिए बना चुनौती
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ा
शिवपुरी जिले के बदरवास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म को लेकर अभद्र पोस्ट कर दी। मामले में हिंदू संगठनों ने बदरवास थाने पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया। इसके बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया। तहसीलदार ने भाजपा नेता को जेल भेज दिया।

हिंदू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ की पोस्ट
बदरवास नगर के रिजोदी रोड निवासी इसराइल खान पुत्र मुन्ना खान ने सोशल मीडिया पर जय भीम, जय भीम ग्रुप बनाकर हिन्दू धर्म और उससे जुड़ी मान्यताओं के खिलाफ एक पोस्ट कर दी। रविवार को इस मामले में बजरंग दल व सर्वसमाज ने एकत्रिक होकर एक रैली बदरवास थाने पर एकजुट होकर निकाली और बदरवास थाने में आवेदन दिया।

यह भी पढ़ें: झूला झूलते समय 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, सोहागपुर में मचा हड़कंप
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इसराइल खान उर्फ भाईजान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाया
इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला इसराइल खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी था, जिसे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल खान ने पद से हटा दिया गया है। साथ ही उसे नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है, अन्यथा के अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें