फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में बनेगा पार्क, सरपंच संजय अवस्थी ने की घोषणा

Fri, 17 May 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

ग्वालियर राजघराने की राजमाता रहीं माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में पार्क बनेगा। भटनावर के सरपंच संजय अवस्थी ने घोषणा की।
विज्ञापन
माधवी राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जनपद पंचायत पोहरी के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत भटनावर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में एक शानदार पार्क बनाया जाएगा। इसमें पार्क के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था और युवाओं के लिए जिम तथा लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भटनावर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में एक शानदार पार्क विकसित किया जाएगा। सरपंच संजय अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विकसित पार्क में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे युवा स्वस्थ रहें। 

साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए फिल्टर प्लांट लगाया जाएगा। पार्क से लगे ग्राम पंचायत भवन के हाल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिससे ग्राम पंचायत के बच्चों की जनरल स्टडी को विकसित किया जा सके और आने वाले समय में बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें