फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चारधाम यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, सभी महाराष्ट्र के हैं निवासी, 30 यात्री जान बचाकर भागे

Fri, 17 May 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

बस में महाराष्ट्र के यात्री सवार थे, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस में धुआं देखकर बस सवार 30 यात्री जान बचाकर नीचे भागे।
विज्ञापन
जलने के बाद बस की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा पर जा रही बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पूरी बस जल गई। हादसा शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे बैरसिया क्रॉसिंग के पास हुई। बस में महाराष्ट्र के यात्री सवार थे, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस में धुआं देखकर बस सवार 30 यात्री जान बचाकर नीचे भागे। प्रारंभिक पड़ताल में आग शॉर्ट-सर्किट से लगाना बताया जा रहा है। सूचना के बाद कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, महाराष्ट्र के बुलढाधा से उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा के लिए 60 यात्री दो बस में सवार होकर 15 मई को निकले थे। मां गायत्री ट्रैवेल्स की बस MH-04 GP-0144 में कोलारस कस्बे के पास हादसा हुआ। यात्री ने बताया कि चारधाम की यात्रा पर जा रहे थे। 15 मई को 60 लोगों के साथ दो बसों ने महाराष्ट्र के बुलढाणा ने रवाना हुए थे। बस में नीचे से धुआं उठता देखा तो सभी लोग बस से नीचे उतर गए। बस में 30 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। बस सामान और नकदी जल गई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि बुलढाणा से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। दोनों बसों में 30-30 लोग सवार थे। आग कैसे लगी यह तो नहीं पता, लेकिन बस में शुरू से ही एसी दिक्कत दे रहा था। एसी नहीं चलने पर एक-दो जगह पर काम भी करवाया था। वायरिंग शॉर्ट हुई और धुआं उठने लगा। आग देखकर तत्काल बस को रोका गया। लोग तो सुरक्षित रूप से उतर गए, लेकिन कपड़ा और दूसरा सामान जल गया।नकदी तक जल गई है। बस में 18 महिलांए और छह बच्चे भी सवार थे। दोनों बसें आगे-पीछे चल रही थीं। गायत्री ट्रैवेल्स की बस को हमने 19 हजार रुपये भुगतान किया था। 15 दिन की यात्रा थी, लेकिन यह बस पहले दिन से ही दिक्कत देने लगी थी। लोकल लोगों ने फायर टीम को कॉल किया। टीम कुछ देर में आ गई और आग पर काबू पाया।

बस में पीछे बैठी महिला यात्री ने बताया कि कुछ ही देर में पूरी बस में धुआं भर गया। बस के रुकते ही हम जान बचाकर नीचे उतरे। सारा सामान जल गया। पहले दिन से ही बस परेशान करने लगी थी। पहले बड़ी मुश्किल से स्टार्ट हुई, फिर एसी की दिक्कत हुई। फिर शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आज आग ही लग गई। बस में सवार महिला ने बताया कि अगर दो मिनट भी उतरने से लेट हो जाते तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन


बस में सवार सभी सवारियों ने उतर कर अपनी जान बचाई। बस में रखा उनका सारा जलकर ख़ाक हो चुका है। महिला ने बताया कि उज्जैन में भी बस में खराबी आई थी। उस वक्त बस के ऐसी में शॉर्ट शर्किट हुआ था और अब बस आग भड़क गई। इस बस में जब से सवार हुए तभी से कुछ न कुछ खराबी आ रही थी, जिस वक्त बस में आग लगी उस वक्त पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ग्वालियर से वापस गुना की ओर लौट रहे थे। पूर्व मंत्री ने शिवपुरी कलेक्टर और एसपी को कॉल कर घटना की जानकारी दी और तुरंत यात्रियों की सहायता करने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें