फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: सत्यनारायण की कथा करा रहे पंडित की अकाशीय बिजली गिरने से मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 27 Jun 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में  सत्यनारायण कथा के अयोजन के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से कथा वाचक पंडित की मौत हो गई जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से कथावाचक की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में  सत्यनारायण कथा के अयोजन के दौरान आकाशीय बिजली के गिरने से कथा वाचक पंडित की मौत हो गई जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के डबियाकला गांव में बिलरिया नाथ ठाकुरबाबा मंदिर पर यादव परिवार ने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया था, जहां आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से कथा का वाचन करने आए पंडित जयंत पाराशर पुत्र सत्तू पाराशर (उम्र 45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके उपचार के दौरान मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से कथा करा रहे परिवार के लोग घायल हो गए। घायलों को पिछोर स्वास्थ्य केंद्र और  शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से रोहित यादव (22), शिवांश यादव (6), गौरा परिहार (8), अभय यादव (12), आशिक यादव (12), कल्ला (12), प्रतीक (12), मनीषा (30), भावना (30), केसकली (40), चंदन सिंह (50) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें