फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: किन्नरों को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने पर ओबीसी महासभा का विरोध, पिछड़ा वर्ग आयोग का नाम बदलने की मांग

Fri, 21 Apr 2023 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में ट्रांसजेंडरों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया। इसी बात का शिवपुरी में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सीएम के नाम कलेक्टर को दिया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में थर्ड जेंडर को ओबीसी वर्ग में शामिल किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शिवपुरी में ओबीसी महासभा से जुड़े युवा मोर्चा के अध्यक्ष रानू लोधी ने शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। इसमें मांग की है कि ओबीसी पिछड़ा वर्ग आयोग का नाम बदलकर उसका नाम हिजड़ा वर्ग आयोग कर देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर किन्नर समाज ने गुजारिश की है कि ऐसा विरोध न किया जाए।
विज्ञापन




बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में ट्रांसजेंडरों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया। इसी बात का शिवपुरी में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सीएम के नाम कलेक्टर को दिया है। ओबीसी महासभा जिला प्रभारी युवा मोर्चा के रानू लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसजेंडर केवल ओबीसी वर्ग में ही पैदा होते हैं। मैं तो मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि पिछड़ा वर्ग आयोग का नाम बदलकर हिजड़ा वर्ग आयोग कर दिया जाए। इससे पहले ट्रांसजेंडरो को अन्य समाज में लिया जाता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री द्वारा ट्रांसजेंडरों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया है। 

रानू लोधी का कहना है कि ट्रांसजेंडर किसी जाति-वर्ग में पैदा नहीं होता। वो एससी में भी हो सकते हैं, एसटी में भी हो सकते हैं, जनरल में भी हो सकते हैं। तो उनको केवल ओबीसी वर्ग में क्यों रखा गया है। उनका एक अलग वर्ग बना सकते थे। अब ये लग रहा है कि केवल ओबीसी वर्ग के लोग ही ट्रांसजेंडर हैं। हमारा विरोध यही है। जब आप ये मान ही चुके हैं तो नाम भी बदल दें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

किन्नर ममता मौसी ने कहा कि ओबीसी महासभा वाले जाने क्यों हमारा विरोध कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
थर्ड जेंडर बोले- थैंक्यू शिवराज मामा जी
वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के कुछ थर्ड जेंडर का कहना है कि मामा शिवराज को हम थैंक यू कहना चाहते हैं कि उन्होंने हमें पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है। थर्ड जेंडर वैशाली का कहना है कि कम से कम शिवराज सरकार ने हमारी सुध तो ली। हमारे थर्ड जेंडर में काफी वृद्धजन भी हैं इनको भी सरकारी सुविधाएं मिलना चाहिए। शिवपुरी के एक किन्नर ममता मौसी ने कहा कि ओबीसी महासभा वाले जाने क्यों हमारा विरोध कर रहे हैं। यह हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें हमसे क्या एलर्जी है। थर्ड जेंडरों का कहना है कि हमें अब पहचान मिल गई है, अब हमारे काम बड़ी आसानी से हो जाते हैं, क्योंकि अब हम कह पाते हैं कि हम पिछड़े वर्ग के हैं। हमारा पेन कार्ड, आधार कार्ड, अन्य सरकारी काम होना आसान हो गया है, इसलिए हम काफी खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें