कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी रेड में अब तक दो सौ करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में मिली काली कमाई के मामले को लेकर बीजेपी ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां धीरज साहू का पुतला जलाया व मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस सदैव भ्रष्टाचार में डूबी रही है। आज पूरा देश व दुनिया देख रही है, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी है और अभी 200 करोड़ से अधिक रुपये जो उन्होंने अवैध कमाई की थी वह मिल चुके हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, पदाधिकारी व नव निर्वाचित विधायक देवेंद्र जैन यहां मौजूद रहे।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि देश और दुनिया को बताया है कि कांग्रेस की जड़ में सदैव भ्रष्टाचार रहा है। ऐसा भ्रष्टाचार का रुपया कांग्रेसियों के यहां ही मिलता है। किस मुंह से बात करती हैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी उनके नेता इस प्रकार रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, ओम जैन, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, कार्यालय मंत्री राजीव जैन, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर, प्रशांत राठोर, अमन, विवेक आदि बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।