फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास, 27 जुलाई को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता

Sun, 07 Jul 2024 11:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

प्रथम चरण की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। विजेता टीम प्रतियोगिता के दूसरे चरण राज्य स्तरीय प्रतियेागिता में भाग लेगी। पिछले साल सिवनी की टीम विजेता बनी थी। 
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा के अध्ययरत विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगों, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित और जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष-2016 से (कोविड वर्ष 2020 एवं 2021 को छोड़कर)  निरंतर  "मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता'' का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रथम चरण की प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय विजेता टीम प्रतियोगिता के दूसरे चरण राज्य स्तरीय प्रतियेागिता में भाग लेगी। राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023 की प्रथम विजेता टीम  सिवनी, द्वितीय विजेता टीम सीधी एवं तृतीय विजेता टीम जिला मंदसौर से रही।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त शासकीय/ अर्द्धशासकीय एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों के प्राचार्य/ प्रबंधक द्वारा विद्यालय के अध्ययनरत चयनित तीन विद्यार्थियों की गठित टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिनांक 8 जून से 14 जुलाई-2024 तक ऑनलाइन पंजीयन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की वेब साइट पर कर सकते है और साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित समस्त जानकारी https://tourism.mp.gov.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब तक शिवपुरी में 222 से अधिक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के लिए पंजीयन किया जा चुका है। वर्ष-2023 में पंजीयन विद्यालयों की संख्या 7300 अंकित की गई थी। 
विज्ञापन


वर्ष-2024 में भी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई-2024 को मध्य प्रदेश के समस्त 52 जिलों में 52 सेंटरों पर एक साथ होगा। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम चरण राज्य स्तरीय क्विज-2024 में भाग लेंगी। प्रतियोगिता की तीन विजेता टीमों और तीन उपविजेता टीमों को नि:शुल्क टूर पैकेज और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की होगी। राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023 की प्रथम विजेता टीम  सिवनी, द्वितीय विजेता टीम सीधी एवं तृतीय विजेता टीम जिला मंदसौर से रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें