फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: सिगरेट नहीं देने वाले दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले युवक का निकला जुलूस, 12 घंटे में गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 04:16 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

सिगरेट नहीं देने वाले दुकानदार के साथ युवक ने मारपीट की थी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जुलूस निकाला और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी का जुलूस निकालते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी की कोतवाली क्षेत्र पुराने बस स्टैंड पर एक दुकान संचालक से कार में बैठे-बैठे सिगरेट की डिमांड करने वाले आरोपी युवक के द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने के बाद संबंधित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार संग मारपीट करने वाले युवक पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी ने दुकानदार से कार में बैठे-बैठे सिगरेट की डिमांड की थी। सिगरेट नहीं देने पर नाराज हुए युवक ने कार से उतरकर दुकान संचालक की मारपीट कर दी। शहर के मुख्य मार्केट में गुंडागर्दी का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। युवक कुश उर्फ विकाश पुत्र आनंद कुमार तिवारी उम्र 31 साल निवासी टीव्ही टावर शिवपुरी थाना फिजीकल शिवपुरी को ग्राम धौलागढ़ थाना सुभाषपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर किया। इसके बाद इसका जुलूस भी निकाल दिया।

यह भी पढ़ें: बाइक और स्कूटी में टक्कर, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत, अन्य दो का इलाज जारी
विज्ञापन


कार में बैठे-बैठे मांगी थी सिगरेट
बताया गया है कि बाबा पान पैलेस के संचालक हिमांशु चौरसिया पुत्र बबलू चौरसिया से कार में बैठे दो युवकों ने सिगरेट मांगी। इस पर दुकान संचालक ने कहा कि उतरकर नीचे आ जाओ। मैं अभी काम में लगा हुआ हूं। इतनी बात दोनों युवकों को गंवारा नहीं हुआ और उन्होंने दुकान संचालक और उसके बेटे की पिटाई लगा दी थी। इस पिटाई के बाद दुकान संचालक और उसके बेटे को चोट आई थी। प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र शहर के मुख्य स्थानों में से एक है।



सीसीटीवी में कैद हुआ था मामला
इस मामले में बाबा पान पैलेस के संचालक बबलू और उनके बेटे हिमांशु को चोट आई। दुकान पर हुई इस मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है थी। दुकान संचालक ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर आरोपीगण कुश तिवारी और आकाश नगेले पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शौच के लिए जंगल गई किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस

इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध कमांक 188/25 धारा 296, 119 (1) 324 (2) 351 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें