फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: महिला को गुमराह कर गले से दो तौला सोने की चेन उतरवा ले भागा युवक

विज्ञापन
महिला की चेन लेकर भागता युवक
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला को गुमराह कर गले से दो तौला सोने की चेन उतरवा ले भागा युवक

- बदमाश ने गुमराह कर महिला की सोने की चेन उतरवाई, फिर ले भागा

- वारदात सीसीटीवी में कैद हुई

- वारदात के बाद पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी


शिवपुरी ।
शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी इलाके में राधारमण मंदिर के पास घर के बाहर बैठी महिला के पास बदमाश आया। मंदिर में रुपए दान के लिए सोने की चेन छुआने के बहाने उतरवा ली। मौका पाते ही बदमाश चैन छीनकर भाग गया। देहात थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि राधारमण मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी निवासी मीना अग्रवाल (55) पत्नी लक्ष्मण अग्रवाल से बदमाश सोने की चेन छीनकर भाग गया। मीना अग्रवाल शुक्रवार की शाम 5:30 बजे मंदिर के पास घर के बाहर बैठी थी। दो बाइक पर चार बदमाश आए। दो बदमाश बाइक से उतरे और एक बदमाश दुकान पर सामान लेने गया। दूसरा बदमाश मीना के पास आया और कहने लगा कि मंदिर में ये रुपए दान करने हैं। दान से पहले सोने की चैन से ये रुपए छुआने हैं। महिला को गुमराह कर गले से दो तौला सोने की चेन उतरवा। पहला बदमाश दुकान से जैसे ही सामान लेकर आया, दूसरे बदमाश ने महिला से चेन छीनी और साथियों सहित बाइक से भाग निकला। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं ऐसी वारदातें-

शिवपुरी शहर में चैन स्केचिंग सहित अन्य वारदात लगातार बढ़ रही हैं। कुछ समय पूर्व गांधी पार्क मैदान में जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान एक दंपति के साथ ऐसी वारदात सामने आई थी जब उनकी दो चेन लूटकर दो युवक भाग गए थे। पुलिस आज तक इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें