फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: गद्दी की लड़ाई में किन्नर मुखिया की गला दबाकर हत्या! सीसीटीवी ने खोल दिया राज

Wed, 28 May 2025 08:05 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के करैरा में किन्नर समाज की मुखिया आशा किन्नर की संदिग्ध हालात में हत्या हुई। गला दबाकर हत्या की आशंका है। गद्दी को लेकर विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। 
विज्ञापन
संदीप स्थिति में केंद्र मुखिया की हत्या के बाद खटिया पर सब पड़ा हुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी लेकर करैरा में किन्नर समाज के एक मुखिया आशा किन्नर की हत्या का मामला सामने आया है। करैरा में आशा किन्नर का सदिंग्ध परिस्थितियों में सुबह के वक्त शव उनके निवास में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करैरा किन्नर समाज की गद्दी हथियाने के लिए यह हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो किन्नरों को राउंडअप किया है।

विज्ञापन


करैरा थाना सीमा में निवास करने वाली 65 साल की किन्नर की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक किन्नर करैरा के किन्नर समाज की गुरु थी। आशा के गले पर निशान मिले हैं इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की है। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक किन्नर मृतक गुरु मां किन्नर के घर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-पांचवें दिन भी सुराग नहीं: एक हजार सीढ़ियां उतर कर खाई में गए थे इंदौर के दंपती, मेघालय की डीजीपी से मिले सांसद लालवानी
विज्ञापन


गुरु की हत्या के आरोप लगाए
बताया जाता है कि आशा किन्नर करैरा क्षेत्र की किन्नर समाज की मुखिया थीं। वो जल्द ही अपनी गद्दी किसी योग्य शिष्या को सौंपने वाली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी गद्दी को हथियाने के लिए उनकी हत्या की गई है। इस मामले में आशा किन्नर की एक शिष्य ने आरोप लगाए कि उनकी हत्या की गई है। गुरु की हत्या की सूचना मिलते ही दतिया के बड़ौनी से करैरा पहुंची रूबी किन्नर ने नैना किन्नर और आंचल किन्नर पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पैसों और गद्दी के लालच में इन दोनों ने साजिश रचकर गुरु आशा की हत्या की है।

सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू
करैरा पुलिस को जांच के दौरान आशा किन्नर के मकान से सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इस फुटेज में एक किन्नर कार से उतरा है और आशा किन्नर के मकान में जाता हुआ दिखाई दिया है। एक किन्नर कार में बैठा है, जो किन्नर घर में जा रहा है उसके हाथ में एक दुपट्टा भी है। घर में घुस रहे किन्नर का नाम नैना जाटव बताया जा रहा है और हाथ में दुपट्टा लेकर आई है। उससे अपनी गुरु मां आशा किन्नर की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर 'सुप्रीम' रोक बढ़ी, अब हाईकोर्ट की जगह शीर्ष अदालत में ही सुना जाएगा मामला

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
करैरा थाना टीआई विनोद छावई ने बताया कि रूबी किन्नर की शिकायत पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संदेही नैना और आंचल किन्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पूरे मामले को जांच में लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें