फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: विवाहिता को पति ने अर्धनग्न कर पीटा, प्लॉट को लेकर हुआ था झगड़ा

Sun, 10 Jul 2022 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का है। हरिपुर में रहने वाली एक महिला के घर में उसके कपड़े उतार कर पति द्वारा पीटा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसी के पति ने अर्धनग्न कर पीटा। इस दौरान देवर, सास भी मौके पर थे पर किसी ने उसे नहीं बचाया।  महिला की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का है। हरिपुर में रहने वाली एक महिला के घर में उसके कपड़े उतार कर उसके पति द्वारा पीटा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला को उसके मासूम बच्चों के सामने खूब पीटा गया, बच्चा अपनी मां को छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। 

बताया जा रहा है कि महिला का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना-लिखाना चाहती थी इसलिए उसने अपने मायके वालों से मदद लेते हुए बदरवास में एक प्लॉट का सौदा डेढ़ वर्ष पहले किस्तों में कर लिया था। प्लॉट के शुरुआती पैसे सविता के मायके वालों ने दिए थे इसके बाद भी प्लॉट की कि़स्त पटाने में सहयोग करने की बात महिला के मायके वालों ने कही थी। प्लॉट की कि़स्त पटाने और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के संकल्प के साथ महिला मजदूरी करने जाने लगी थी। धीरे धीरे महिला ने किस्तों पर लिए हुए प्लॉट की कि़स्त पटाना शुरू कर दी थीं। महिला ने बताया कि प्लॉट की एक-दो कि़स्त ही बची थीं जिसके बाद एक-दो महीने में ही उसकी रजिस्ट्री होनी थी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री उसका पति तुलसी केवट अपने नाम कराना चाहता था। उसे इस बात की भनक लग चुकी थी कि उसका पति तुलसी उस प्लॉट को बेचना चाहता था। सविता का कहना है उसका पति अगर प्लॉट बेच देता तो उसका बच्चों को पढ़ाने का सपना कभी पूरा नहीं होता। इसलिए वह प्लॉट की रजिस्ट्री पति के नाम नहीं कराना चाहती थी।

दूसरी ओर सविता के पति तुलसी केवट का कहना है कि उसकी पत्नी उससे दस हजार मांग रही थी, इसी के चलते उसने घर में हंगामा कर दिया। वह अपने आप को आग लगाना चाहती थी। इस केस के मामले में कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें