फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: 10 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने पहले पिता को खेती करते हुए पकड़ा, अब बेटा भी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 07:05 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता भी कुछ दिन खेत में गांजे की खेती कर रहा था।छोर पुलिस ने उसे गांजे के पौधों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी का बेटा भी गांजा तस्करी में पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना पुलिस ने बुधना नदी के पास बाइक सवार युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
खनियांधाना टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक गांजे की खेप लेकर पिछोर से खनियांधाना आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधना नदी से पहले पिछोर रोड पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की पड़ताल शुरू की।

इसी दौरान एक बाइक सवार विनीश (25) पुत्र बृजेश लोधी निवासी करारखेड़ा मजरा उपरगढ़ा पिछोर को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से बंधे एक थैले में 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी के पिता के खेत में मिल चुकी है गांजे की खेती
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनीश का पिता बृजेश भी कुछ दिन पहले अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा था। इस मामले में पिछोर पुलिस ने बृजेश को गांजे के पौधों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पिता के बाद बेटा भी गांजा तस्करी में पकड़ा गया और उसे भी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें