फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Election: वोटर लिस्ट में खामी, नतीजतन कम रहा मतदान, चिंता में भाजपा-कांग्रेस

Wed, 13 Jul 2022 08:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में इस बार वोटर लिस्ट में कई खामियां मिलीं। कई वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं मिले। कई वार्डों में तो स्थिति यह रही कि लिस्ट में पिता का नाम है लेकिन बेटे का नाम दूसरे वार्ड में हो गया। 
विज्ञापन
शिवपुरी में शाम पांच बजे तक 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में बुधवार को हुए मतदान के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम वोटरों को भुगतना पड़ा है। बुधवार को शिवपुरी में दूसरे चरण के नगरीय क्षेत्र के मतदान के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण जनता को परेशान होना पड़ा और इसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। खासकर शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में इस बार कम मतदान हुआ है। शाम पांच बजे तक 66.33 प्रतिशत हुआ है। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में कम मतदान से अब परिणाम पर असर पड़ सकता है। कम मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता टेंशन में देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले में नगरीय क्षेत्र के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हुआ। जिसमें शिवपुरी नगर पालिका और 6 नगर परिषद करैरा, मगरोनी, पोहरी, बैराड़, कोलारस, पिछोर के लिए वोटिंग हुई। दूसरे चरण में नगरीय क्षेत्र के दौरान पूरे जिले में शाम पांच बजे तक 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के दौरान शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पोहरी नगर परिषद के लिए 86.87 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुधवार को मतदान के दौरान करैरा में 72.60 प्रतिशत, मगरोनी में 82.83 प्रतिशत, पोहरी में 86.87 प्रतिशत, बैराड़ में 80.64 प्रतिशत, कोलारस में 76.69 प्रतिशत, पिछोर में 80.56 प्रतिशत, शिवपुरी में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह से जिले में दूसरे चरण के नगरीय क्षेत्र के मतदान के दौरान कुल 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बता दें कि शिवपुरी में इस बार वोटर लिस्ट में कई खामियां मिलीं। कई वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं मिले। कई वार्डों में तो स्थिति यह रही कि लिस्ट में पिता का नाम है लेकिन बेटे का नाम दूसरे वार्ड में हो गया। जबकि वह एक ही मकान में रहते हैं। इसी तरह कई महिलाओं के नाम पूर्व में लिस्ट में थे लेकिन इस बार कट गए। ऐसी कई खामियां देखने को मिलीं। अब मतदान प्रतिशत कम होने के बाद क्या ऐसे बीएलओ जिन्होंने लापरवाही बरती उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही वोटर लिस्ट बनाने के दौरान इस पर मॉनिटरिंग करने वाले अफसरों ने क्या देखा। इसके अलावा कई मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें