फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फंसाने के लिए मेरे पास भेजते हैं': महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 21 Aug 2026 02:03 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP News: शिवपुरी के खनियांधाना में आयोजित सभा के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के महिलाओं को लेकर कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग महिलाओं को उनके पास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के खनियांधाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आयोजित सभा के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर कुछ गंभीर दावे करते नजर आ रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग महिलाओं को उनके आसपास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में विधायक क्या कहा?
वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, 'मेरे पास डाक बंगले पर महिलाओं को पहुंचा देंगे, खुद नहीं आएंगे। जाओ, लड़ो, कुछ कहो... उल्टी-सीधी बात करो। वे आती हैं, उल्टी-सीधी करती हैं, तो मैं समझ जाता हूं कि ये शातिर दिमाग की है। एक मोबाइल लेकर बगल में खड़े रहते हैं। हम लड़ेंगे तो ये कुछ कहेगा और कुछ कहेगा तो फंसाने की कोशिश करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'जिन महिलाओं में से मुझे बताया गया कि ये महिला रचना रच रही है, तुम्हारे दाएं-बाएं महिला पहुंचाते हैं। कईयों को तो ऐसी पहुंचा देंगे कि 'पटा लो' जाएं। सारे छत्र लगवा देंगे।'
विज्ञापन


महिलाओं को भेजकर फंसाने का लगाया आरोप
20 अगस्त को खनियांधाना में आयोजित सभा में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कथित तौर पर कहा कि कुछ लोग उन्हें फंसाने के लिए उनके आसपास महिलाओं को भेजते हैं। विधायक के मुताबिक, कुछ लोग मोबाइल लेकर आसपास खड़े रहते हैं और उनके कुछ कहने का इंतजार करते हैं, ताकि बाद में उस वीडियो के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा सके। वायरल वीडियो में विधायक यह भी दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि एक महिला ने उन्हें इस तरह की कथित साजिश के बारे में जानकारी दी थी। उनके अनुसार, कुछ महिलाओं को उनके पास भेजकर बातचीत करने या उन्हें 'पटाने' की कोशिश की जाती है। विधायक ने कथित तौर पर यह भी कहा कि जब ऐसी महिलाएं उनके आसपास आती हैं तो उन्हें अंदाजा हो जाता है कि मामला क्या है। उन्होंने महिलाओं के व्यवहार को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिश्वतखोरी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, सख्त कार्रवाई के निर्देश

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्रीतम लोधी के इस कथित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें