महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा के डेहरवारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, साथ ही भाजपा को वोट करने की अपील की। इसके बाद महाआर्यमन पूरनखेड़ी में जनसम्पर्क और चुनावी चौपाल करने के बाद रिजौदा गांव पहुंचे।
जहां वह एक आदिवासी परिवार से मिले, जहां महिला चूल्हे पर खाना बना रही थी। महाआर्यमन ने चूल्हे पर सिकती गर्मागर्म रोटियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने महिला से कहा कि उन्हें चूल्हे की रोटियां बहुत पसंद है। उन्होंने अपने घर में भी एक चूल्हा बनवा रखा है। महाआर्यमन सिंधिया करीब 20 मिनट आदिवासी परिवार के साथ घर में रुके। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार सालों से इस क्षेत्र के लिए जन सेवा करता हुआ आ रहा है और उनके पिता सदैव क्षेत्र और जनता के विकास के बारे में सोचते रहते हैं।
दाल-बाटी बनाई और साथ में खाई
महाआर्यमन सिंधिया लगातार अपने पिता के लिए जनसम्पर्क व गाँव गाँव में नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। आज महाआर्यमन सिंधिया बामोरी के उकावल ग्राम में नुक्कड़ सभा के बाद ग्राम निवासी रामचरण जाटव के घर पहुंचे। वहां उनके यहां बाटी बनाने में हाथ बंटाया और क्षेत्र के ग्रामीण जाटव समाज के साथ दाल-बाटी खाई। महाआर्यमन को बाटी बहुत पसंद आईं और चुनावी कार्यक्रमो के बीच लगी भूख में चार बाटियां खाईं।