फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कसा तंज, कहा- सिंधिया अपने साथ ले गए कांग्रेस की गुटबाजी

Mon, 01 May 2023 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि पहले कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया महल कांग्रेस चलाते थे। अब वह महल भाजपा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जयोतिरादित्य सिंधिया उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते थे जो उन्हें मानते थे। कांग्रेस में पहले एक लाइन का प्रस्ताव पास कर दिया जाता था। उसमें सारी जिम्मेदारी महाराज पर ही तय कर दी जाती थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश शर्मा और विजय सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए श्रीप्रकाश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्हीं के साथ यह गुटबाजी चली गई है।

विज्ञापन


श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पहले कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया महल कांग्रेस चलाते थे। अब वह महल भाजपा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जयोतिरादित्य सिंधिया उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते थे जो उन्हें मानते थे। कांग्रेस में पहले एक लाइन का प्रस्ताव पास कर दिया जाता था। उसमें सारी जिम्मेदारी महाराज पर ही तय कर दी जाती थी। उन्होंने साफ कहा कि अब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, जो गुटबाजी थी वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ चली गई है।

श्रीप्रकाश ने कहा कि अब कांग्रेस में एक ही गुट है और वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का है। कांग्रेस में अब कोई कंपटीशन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है। अब भाजपा में नाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और महाराज भाजपा तीन गुट बन गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस घोषणा में जम्बो कार्यकारिणी बनाई गई है। उसमें कांग्रेस के अधिकतर सभी नेताओं को तवज्जो दी गई है। इसी कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर के सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें