फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cylinder Price: शिवपुरी में कांग्रेस का गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत को लेकर प्रदर्शन, कहा- महंगाई डायन खाए जात है

Fri, 03 Mar 2023 08:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधते हुए गैस के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। हाथ में गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी की। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस समय कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान जारी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने शिवपुरी के वार्ड नंबर तीन गांधी कॉलोनी और विवेकानंद कॉलोनी में शुक्रवार को हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने यहां आम लोगों को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। हाथ में गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई डायन खाए जात है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो राष्ट्रीय अभियान के तहत गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में नगर पालिका के उपाध्यक्ष एपीएस चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक तीन में हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता से चर्चा की। इस दौरान वार्ड वासियों और जनता ने भी अपनी सहभागिता जाहिर की।
विज्ञापन


इस अभियान में कांग्रेस नेता एपीएस चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रभारी आलोक शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष जगमोहन सेंगर, अंकित प्रताप सिंह, कुंवारी शिवानी राठौर, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, रघुराज रावत, छात्र नेता एनएसयूआई अमित सिंह, केके खंडेलवाल, पंडित नलिन शर्मा, ललित सेन, सीटू सरैया, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, सूरज अवस्थी, शांतनु कुशवाह, मोहसिन खान और भूपेंद्र सिकरवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें