फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: सड़क निर्माण में पुलिया को लेकर विवाद, पुलिस लाठीचार्ज में एक बच्चे की मौत का आरोप

Tue, 09 Nov 2021 07:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के करैरा के गधाई गांव में मंगलवार दोपहर करैरा-भितरवार सड़क बनाने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई है।  
 
विज्ञापन
शिवपुरी में कथित तौर पर लाठीचार्ज से हुई बच्चे की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के करैरा के गधाई गांव में मंगलवार दोपहर करैरा-भितरवार सड़क बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते वहां पथराव और लाठीचार्ज की स्थिति बन गई। पथराव में एसआई राघवेंद्र यादव को सिर में चोट आई है। दूसरी ओर पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का कहना है कि लाठी लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। विवाद के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।
विज्ञापन


पाइप डालने पर हुआ विवाद 
सड़क निर्माण के दौरान गधाई गांव पर पुलिया निर्माण किया जा रहा था। पुलिया निर्माण के दौरान जब पाइप डाला गया तो जाटव समाज के लोगों ने इसका विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि इस पाइप से बारिश का पानी उनके घर व खेतों में भरेगा। इस पर निर्माण कार्य में लगे लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों को हटाने फोर्स बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने लाठी मारना शुरू कर दिया। एक लाठी मासूम बच्चे को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने भी पथराव कर दिया, जिससे एसआई राघवेंद्र यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव वालों को समझाइश देते पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया
देर शाम तक चला समझाइश का दौर
इस विवाद के बीच कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों से बात की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन वहां पर एकत्रित हो गए। देर शाम तक समझाइश का दौर चलता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें