कोरोना वायरस टीकाकरण (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त न करने पर नाराजगी जाहिर की है। इससे संबंधित लोगों को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।
प्रदेश सहित जिला गत दो वर्षों से कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिसमें गत एक वर्ष से जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को समय-समय पर वैक्सीनेशन के लक्ष्य प्रदाय किए जाते हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को गत दिवस प्रदाय किए गए लक्ष्य को पूर्ण न करने पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मी शानू खान, सीमा साहू, पुष्पलता पाण्डे, बलजिंदर कौर, ललिता श्रीवास्तव, विजया अरोरा को चेतावनी पत्र जारी करके अप्रसन्नता व्यक्त की है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ममता जोशी, सोनम भदौरिया, संगीता साहू, नौसीन खांन के कार्य की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।