फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur: PFI नेटवर्क लिए काम कर रहे युवक को NIA और STF ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान टीम पर पथराव

Fri, 03 Feb 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर में एनआईए और एसटीएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान गैस एजेंसी रोड इलाके में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने टीम की गाड़ी पर पथराव भी किया।
 
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले में NIA और STF की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने टीम की गाड़ी पर पथराव भी किया है, जिससे गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं। मामला शहर के गैस एजेंसी रोड का है।

विज्ञापन


बताया गया कि काले रंग की गाड़ी में आई एसटीएफ और एनआईए की टीमों ने सीएनसी रोड इलाके में रहने वाले वाजिद खान के घर के पास पहुंचकर पहले युवक से कुछ पूछताछ की, फिर इन टीमों ने युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और उसे लेकर जाने लगे। तभी लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि, इस पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

PFI नेटवर्क के लिए काम कर रहा था युवक...
एनआईए और एसटीएफ की टीमों को जानकारी मिली थी कि गिरफ्तार किया गया युवक वाजिद खान PFI नेटवर्क के लिए लंबे समय से काम कर रहा था, जिसके तार इंदौर में पीएफआई के लिए न्यायालय में कोर्ट की कार्रवाई की रिकॉर्डिंग करते हुए गिरफ्तार की गई। महिला से जुड़े होने के सबूत इन टीमों को मिले हैं। इस पर एनआईए और एसटीएफ की टीमों ने किसी को कुछ बताए बिना आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक लंबे समय से भोपाल में रह रहा था।
विज्ञापन


युवक वकालत तक का काम करता था...
बताया गया है कि गिरफ्तार युवक वकालत तक काम करता था, जो इंदौर में महिला के गिरफ्तार होने के बाद श्योपुर लौटा है। स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इस वजह से उन्होंने सोचा कि कोई युवक का अपहरण करके ले जा रहा है। इसलिए उन्होंने गाड़ी पर पथराव कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के परिजन और पड़ोसी भी कोतवाली पहुंचे, जिन्हें जब पुलिस ने जानकारी दी तो वापस लौट गए। एसपी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि गिरफ्तार किया गया युवक पीएफआई के लिए काम करता था। इस तरह की सूचना एसटीएफ और दूसरी एजेंसियों को मिली थी, इस पर उन्होंने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें