फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सौतेले पिता ने किया था बच्चे का अपहरण, पुलिस ने ढूंढकर मां को सौंपा

Thu, 15 Jan 2026 08:56 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: शाजापुर जिले में एक आदमी ने बदला लेने के लिए अपने सौतेले बेटे को किडनैप कर लिया। बच्चे की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने टीम बनाकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है। 
 
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ बालक आयुष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर: शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ज्योति नगर में घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक सोमवार को गायब हो गया था। मां ने लालघाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि मां ने दो शादी की थी। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। जबकि बच्चा दूसरे पति का है।
विज्ञापन


शक की आशंका हुई सच
ऐसे में पुलिस को पहले पति पर शंका हुई। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस ने बच्चा आष्टा जिले से बरामद किया है। मामले में सौतेले पिता की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, अपहरण में मदद करने वाले सौतेले पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

पेशे से बस चालक है महिला का पहला पति
जांच में पता चला कि महिला का पहला पति पेशे से बस चालक है। ऐसे में पुलिस ने इसी बिंदु पर काम किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस आष्टा पहुंची और वहां बच्चा एक बस में ही बैठा हुआ मिला। पुलिस ने मंगलवार देर रात बच्चे को मां के सुपुर्द किया। बुधवार को मां और पुत्र का न्यायालय में बयान भी दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युवक के पैर में उलझा चाइनीज मांझा, गंभीर रूप से हुआ घायल, लगाने पड़े छह टांके
विज्ञापन


सौतेले पिता की तलाश में जुटी पुलिस
बच्चे को अपहरण करने वाले सौतेले पिता राजेश उर्फ राधेश्याम की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे को सौतेला पिता उठा कर ले गया था। मुखबिर और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच की। जिसमें सौतेले पिता द्वारा अपहरण करने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने उसकी लोकेशन पता कर तलाश की और बच्चे को बरामद कर लिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें