फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur Road Accident: अरनिया कला के समीप बस और कार की आमने-सामने से हुई टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Sat, 23 Sep 2023 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur Road Accident: शाजापुर जिले में अरनिया कला के समीप बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कालापीपल तहसील के अरनिया कला गांव के समीप आष्टा-शुजालपुर नेशनल हाइवे पर कार और बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की घटना में कार में सवार पति-पत्नी के मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि शुजालपुर से कार आष्टा की ओर जा रही थी। वहीं, बस पोलायकला से शुजापुर की ओर आ रही थी, तभी अरनिया कला के समीप यह सड़क हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तिलावद चौकी पुलिस पहुंची, जहां बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि बस का आगे का हिस्सा घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि बस में सवार लोगों को ज्यादा किसी को चोट नहीं आई है। वही कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हुई है, जो की शुजालपुर के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें