फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: ट्रक ने एक साथ कई वाहनों को लिया चपेट में, चार लोग घायल, लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा

Sat, 05 Aug 2023 11:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर के मक्सी से एक एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक चालक अंधाधुंध गति से ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। ट्रक ने पूरे रास्ते में तीन वाहनों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं, ट्रक का पीछा कर रहे लोगों ने और मौजूदा भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकालकर उसकी जोरदार धुनाई कर दी और मक्सी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उज्जैन की तरफ से मक्सी की ओर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कायथा में कुछ वाहनों को टक्कर मारी। उसके बाद भी चालक रास्ते में ट्रक कहीं नहीं रोका और तेज रफ्तार में ही अनियंत्रित ट्रक को वह मक्सी तक ले आया। जहां उसने एक आइसक्रीम की गाड़ी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए रोड से नीचे जा गिरा। वहीं, ट्रक का कायथा से ही पीछा करते हुए आ रहे लोग और मौजूद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा और उसकी जोरदार धुनाई कर दी। 

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में आता है और अनियंत्रित होकर आइसक्रीम की गाड़ी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए नीचे जा गिरता है। फिलहाल, मक्सी पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें