फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: गाय को बचाने गया युवक पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक,  सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला

Tue, 30 Apr 2024 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर शहर के बादशाही पुल क्षेत्र में एक बिना मुंडेर के कुएं के नजदीक दो गाय लड़ रही थीं, जो लड़ते-लड़ते बिना मुंडेर के कुएं में गिर गईं। गायों को निकालने के लिए कुएं के पास पहुंचे युवक का पैर फिसल गया और वह भी कुएं में गिर गया। बाद में पुलिस ने उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन
देर रात गयों को भी निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर शहर में दो गाय एक बिना मुंडेर के कुएं में गिर गईं, जिन्हें निकालने गए युवक का पैर फिसला और वह भी कुएं में गिर गया। घटना के बाद वहां मौजूदा लोगों और पुलिस जवानों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, गायों को भी देर रात बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाजापुर शहर के बादशाही पुल क्षेत्र में एक बिना मुंडेर के कुएं के नजदीक दो गाय लड़ रही थीं, जो लड़ते-लड़ते बिना मुंडेर के कुएं में गिर गईं। गायों को निकालने के लिए राधेश्याम पिता किशनलाल निवासी कुम्हारवाड़ा कुएं के पास पहुंचा, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह भी कुएं में गिर गया। जिसके चिल्लाने की अवाज सुनकर आसपास के लोग कुएं के पास पहुंचे और युवक को निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक युवक को बाहर नहीं निकाल पाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बार 100 डायल पुलिस प्रधान आरक्षक मोहनलाल पटेल, पायलट विजेंद्र नागोर मौका पर पहुंचे और रस्सी की मदद से राधेश्याम को कुएं से बाहर निकला गया। जिसके बाद पुलिस गाड़ी से ही उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद रेस्क्यू दल को कुएं में गायों के गिरने की सूचना दी गई।  रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर देर रात दोनों गायों को बाहर निकाला।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें