फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: प्राचार्य पर महिला शिक्षक ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, सीआर खराब करने की धमकी देकर कराया था चुप

Mon, 24 Jul 2023 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकोड़ी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ धीरज चौहान पर स्कूल की ही महिला शिक्षक ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकोड़ी में पदस्थ प्राचार्य पर एक महिला शिक्षिका ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। सुंदरसी पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बता दें कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकोड़ी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ धीरज चौहान पर गत दिनों स्कूल में ड्रेस बेचने के आरोप लगे थे। ड्रेस बेचने के मामले में स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा भी किया था। उक्त मामले में कलेक्टर ने प्राचार्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल में ड्रेस बेचने के मामले को शिक्षा विभाग दबाने में लगा हुआ था और उक्त प्राचार्य के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पहले ही वहां पदस्थ शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। 

सुन्दरसी थाना प्रभारी रतनसिंह परमार ने बताया स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य पर आरोप लगाया है। बताया कि 6 जुलाई को स्कूल में बच्चों से ड्रेस के लिए ली गई राशि को देने के लिए प्राचार्य कक्ष में गईं तो उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मैंने प्राचार्य से कहा आपके खिलाफ शिकायत करूंगी तो उन्होंने मुझे धमकी दी कि तेरी सीआर खराब कर दूंगा, किसी को मत बताना। पीड़िता ने बताया कि मेरे पति बाहर सरकारी नौकरी में हैं, घर आने पर पूरा मामला बताया। इस कारण पुलिस में शिकायत देर से की। सुन्दरसी पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 354,354 घ और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें