फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या का आरोपी शाजापुर जिले से धराया, मजदूर बनकर रह रहा था

Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम गुरुवार को शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र में पहुंची थी। यहां से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
पं बंगाल पुलिस ने शाजापुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या का आरोपी पकड़ाया है। वह बेरछा में मजदूर बनकर रह रहा था। ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस उसे पश्चिम बंगाल ले गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई टीएमसी नेता धनंजय चौबे की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम गुरुवार को शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र में पहुंची थी। यहां से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी अवधेश पांडे को शाजापुर न्यायालय में पेश किया और फिर यहां से ट्रांजिट वारंट पर अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हुई है। जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में आरोपी मजदूर बनकर रह रहा था। उसका नाम अवधेश पांडे बताया जा रहा है। मूलत: बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

बता दें कि कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचायत चुनाव के पहले आद्रा शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में टीएमसी नेता की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत में चुकी है। उसी मामले में एक आरोपी की लोकेशन जब पश्चिम बंगाल पुलिस को शाजापुर जिले में मिली तो टीम ने यहां पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से  हिरासत में लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने फिलहाल सिर्फ इतना बताया कि बंगाल पुलिस एक आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें