फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: टायर फटने से कोयले से लोड ट्रक पलटा, बाइक सवार की मौत, एक कोयले में दबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sun, 02 Jun 2024 08:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में कोयले से लोड ट्रक का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। बाजू से जा रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक में सवार दो लोग उसके नीचे दब गए, इसमें एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
शहडोल में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में टायर फटने से पलटे कोयला लोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। एक अन्य के कोयले में दबे होने की आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह हादसा गोहपारू थाना क्षेत्र के सरसी गांव के समीप मोड पर हुआ है। हादसे का शिकार हुआ ट्रक शहडोल के अल्ट्राटेक कोयला खदान विचारपुर से कोयला लेकर रीवा की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। कोयले में दबे व्यक्ति को निकालना के प्रयास जारी हैं। खबर लिखे जाने तक संबंधित व्यक्ति को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

गोहपारू थाना क्षेत्र के सरसी मोड़ में रविवार शाम तकरीबन 6 बजे कोयला लोड ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 1397 शहडोल से रीवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का टायर अचानक फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के दौरान बगल से निकल रहे दो बाइक सवार ट्रक और कोयले की चपेट में आ गए। बाइक तो नहीं दबी, लेकिन बाइक सवार कोयले के नीचे आ गए। इनमें से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में निकाल लिया गया है। लेकिन बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति के अभी भी कोयले में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे निकालने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा उस समय बगल से तेजराम यादव व एक अन्य जयसिंहनगर की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रक के अनियंत्रित होने की स्थिति में वह बच नहीं पाए और असमय मौत का शिकार हो गए। एक बाइक सवार को निकाला गया उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी और यह आशंका जताई जा रही है कि दूसरा व्यक्ति जो कोयल में दबा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही संभाग मुख्यालय से संभाग आयुक्त बीएस जामोद और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर तत्काल ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए और दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। खबर लिखे जाने तक दूसरे बाइक सवार को नहीं निकाला जा सका था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें