फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जयसिंहनगर में पेट दर्द से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार

Wed, 18 Jun 2025 04:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के लखनपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी पार्वती विश्वकर्मा ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार इलाज करवा रहा था, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
पेटदर्द से परेशान नाबालिग ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने पेट के दर्द से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है, जब किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त करने का कठोर फैसला किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पार्वती विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी, अचानक पेट दर्द से परेशान होकर वह घर लौट आई। पार्वती के पिता रामसहाय ने बताया कि मेरी बेटी को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द की समस्या थी और हम उसका इलाज करवा रहे थे, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिल रही थी।

ये भी पढ़ें- अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वन विभाग व पुलिस ने तीन वाहन किए जब्त
विज्ञापन


परिवार के लोग विवाह समारोह से लौटने के बाद रात में सो गए, लेकिन सुबह जब पार्वती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पिता ने उससे चाय बनाने के लिए आवाज लगाई। जब उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो रामसहाय ने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद, जब कोई आवाज नहीं आई, तो उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा और पाया कि पार्वती फांसी के फंदे में झूल रही थी।आस-पास के लोग जब चीख-पुकार सुनकर आए, तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शहडोल में प्री मानसून की दस्तक से झमाझम बारिश, इस बार अच्छी बारिश का अनुमान

जयसिंहनगर पुलिस ने कहा हमने पार्वती के पिता का बयान दर्ज किया है। उन्हें आशंका है कि उसकी बेटी मानसिक तनाव में थी, जो उसके लंबे समय से चल रहे पेट दर्द के कारण उत्पन्न हुआ होगा। पिता रामसहाय ने यह भी बताया कि वे अपनी बेटी के इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास गए थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। हमने हर संभव प्रयास किया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें