फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: टीका लगने के बाद तीन माह के मासूम की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 14 May 2023 02:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के पिपरिया गांव में एक तीन साल के बच्चे की टीका लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक तीन माह के बच्चे की टीका लगने के बाद तबियत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों द्वारा टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोहगपुर थाने में इसकी शिकायत की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपारिया थाना सोहागपुर निवासी गुलाब बैगा अपने तीन माह के पुत्र राहुल बैगा को बीते दिनों गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में टीका लगवाने ले गया। वहां से लौटने के बाद रात में बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी। अब परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। इसकी शिकायत थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस को शव का पोस्टमार्टम करना पड़ा ताकि मौत का सही कारण पता चला सके। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। वहीं, इस संबंध में क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील स्थापक से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है। मामले का पता कराता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें